चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा, खल रही डॉक्टरों की भारी कमी (Video)

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2018 07:07 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चम्बा में मैडीकल कॉलेज वर्ष 2016 में बेशक खोल दिया हो लेकिन आज भी इस कॉलेज में अहम पद खाली चल रहे हैं, जिसके चलते यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

चम्बा (मोहम्मद आशिक): हिमाचल प्रदेश सरकार ने चम्बा में मैडीकल कॉलेज वर्ष 2016 में बेशक खोल दिया हो लेकिन आज भी इस कॉलेज में अहम पद खाली चल रहे हैं, जिसके चलते यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज करवाने आते हैं लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से कई बार उनको भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। कुछ एम.डी. और एम.एस. यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्होंने अपनी नौकरी से त्याग पत्र दे दिया, जिसके बाद स्टाफ की निरन्तर कमी चल रही है। पदों के खाली होने के चलते मैडीकल कॉलेज एम.बी.बी.एस. प्रशिक्षु डाक्टरों को भी कठिनाई से जूझना पड़ रहा है। कॉलेज को बने हुए 2 साल पूरे हो गए हैं लेकिन अभी तक सरकार यहां स्टाफ मुहैया करवाने में नाकाम साबित हुई है, ऐसे में सवाल यही उठता है कि आखिर कब यहां स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा और कब यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।

क्या कहते हैं कॉलेज के प्रधानाचार्य
वहीं दूसरी पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कॉलेज के प्रधानचार्य पुरुषोत्तम पुरी का कहना है कि जनरल वार्ड, रेडियोग्राफर व गाईनी सहित को कई पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी मुश्किल हमारे पास लोकल डॉक्टर नहीं हैं ,ऐसे में बाहर से आने को कोई तैयार नहीं होता, जिसकेचलते मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि एम.बी.बी.एस. के 2 बेच शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी भी कई मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए सरकार को अवगत करवाया गया है जैसे ही वहां से कुछ सूचना मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!