Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2019 10:25 PM
भाजपा ने जो लोकसभा चुनावों के चलते अपना संकल्प पत्र जारी किया है। उस पर भी युवाओं के रोजगार की कहीं कोई बात नहीं है। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जो वायदे भाजपा ने जनता के साथ किए थे वह भी पूरे नहीं हो पाए हैं।
कुल्लू, (मनमिंदर): भाजपा ने जो लोकसभा चुनावों के चलते अपना संकल्प पत्र जारी किया है। उस पर भी युवाओं के रोजगार की कहीं कोई बात नहीं है। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जो वायदे भाजपा ने जनता के साथ किए थे वह भी पूरे नहीं हो पाए हैं। कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि भाजपा एक मुद्दाविहीन पार्टी है और वह अभी भी सिर्फ जनता को बरगलाने में लगी हुई है। भाजपा ने देश में 1 साल में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। भाजपा उस बात को पूरा तो नहीं कर पाई लेकिन बेरोजगार युवकों की संख्या हर साल दुगनी होती गई।
किसान हर साल आत्महत्या कर रहे हैं
भाजपा जनता के बीच जो सबका साथ सबका विकास नारा लेकर गई थी वह विफल हुआ है। भाजपा आज सिर्फ अपना ही विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी किसानों के विकास की बात कही थी। लेकिन आज किसान हर साल आत्महत्या कर रहे हैं और उन्हें उनके कृषि उत्पादों के भी सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इंदु पटियाल ने कहा कि भाजपा ने 2014 में जो वायदे किए थे पहले उन्हें जनता को उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद रामस्वरूप से भी सवाल पूछा कि वह पहले के कार्यकाल के कार्यों का विवरण जनता को दी। उसके बाद ही वह जनता के बीच जाएं। ताकि जनता को भी उनके द्वारा किए गए कार्यों की सच्चाई का पता चल सके।