भुंतर में अवैध कब्जों पर चला हथौड़ा

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2018 10:02 PM

kullu bhuntar illegal possession hammer

कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में सोमवार को अवैध कब्जों पर हथौड़ा चला। वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर पंचायत ने अभियान छेड़ा। कई दुकानों से चद्दरें आदि हटाकर इन्हें किनारे कर दिया गया।

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में सोमवार को अवैध कब्जों पर हथौड़ा चला। वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर पंचायत ने अभियान छेड़ा। कई दुकानों से चद्दरें आदि हटाकर इन्हें किनारे कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति रही। भुंतर नगर पंचायत अध्यक्ष कर्ण ठाकुर ने बताया कि भुंतर में वार्ड नंबर-6 में अवैध रूप से खड़े किए हुए 3 खोखों को पुलिस की सहायता से हटाया गया। जल्द ही और बने अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जों की पहचान कर और कब्जों को जल्द हटाया जाएगा। पिछले दिनों खोखण नाले में आई बाढ़ के कारण भुंतर शहर में काफी नुक्सान हुआ था। खोखण नाले पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे करके नाले को ही दबा दिया गया था, जिससे पानी को आगे गुजरने के लिए जगह ही नहीं बची थी तथा बाढ़ जैसे हालात बने। इससे भुंतर बाजार में मलबा भर गया था। इस तरह की स्थिति को देखते हुए ही अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मौके पर नगर पंचायत की उपप्रधान मीना राणा और वार्ड नंबर-6 की पार्षद ललिता तथा वार्ड नंबर 4 के पार्षद अजय किशोर भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

लोक निर्माण विभाग ने की सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी

इधर, भुंतर से रामशिला तक के दायरे में भी सड़क किनारे से लोग कब्जे हटा रहे हैं। सड़क की ओर बढ़े अपने घरों व अन्य भवनों के हिस्से को लोग तोड़ रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ बड़े कब्जाधारियों ने अपने होटलों व बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अवैध हिस्से को तोडऩा शुरू नहीं किया है। इनके खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारियां की हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!