किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े पर राठौर ने घेरी सरकार, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 16 Dec, 2020 04:43 PM

kuldeep singh rathore target on government

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना में हुए 12 करोड़ के फर्जीवाड़े पर सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा है कि सरकार की छत्रछाया में प्रदेश में भ्ष्ट्राचार बढ़ा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की...

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना में हुए 12 करोड़ के फर्जीवाड़े पर सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा है कि सरकार की छत्रछाया में प्रदेश में भ्ष्ट्राचार बढ़ा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा है कि इसमें सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं की मिलीभगत सामने आएगी। उन्होंने इस फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के नाम सार्वजनिक करने की मांग सरकार से की है।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते कर्ज पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्ज लेने की यही गति रही तो कहीं प्रदेश पूरी तरह आर्थिक गुलामी की जंजीरों में न जकड़ जाए। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कर्ज पर कर्ज लेने की अपनी प्रवृत्ति छोड़कर प्रदेश में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबंधन के चलते प्रदेश को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है। केंद्र से प्रदेश को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है। भाजपा का केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास के नाम पर हर महीने लिया जा रहा कर्ज सरकार अपने नेताओं व मंत्रियों के ऐशो आराम पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर कोई भी नया पत्थर नहीं लगा है। सरकार उन्हीं योजनाओं के उद्घाटन कर रही है जो पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय बनी थीं और जिनका समुचित बजट था। उन्होंने प्रदेश में नकली डिग्रियों व दवाइयों के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता प्रकट करते हुए सरकार पर तंज कसा है कि आज प्रदेश की सत्ता नकली राजनेताओं के हाथ में है, जहां बड़े पैमाने पर सब नकली और भ्ष्ट्राचार ही पनप रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की स्वच्छ छवि पर दाग लग गया है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!