CM खट्टर की सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी समस्त नारी शक्ति का घोर अपमान : राठौर

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2019 10:06 PM

kuldeep singh rathore target on cm khattar

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी समस्त नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया...

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी समस्त नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, उससे साफ है कि सीएम खट्टर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ  कुछ बोलने से पहले वह उनका इतिहास और देश को दी गई उनके परिवार की कुर्बानी को भी देख लेते।

महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र रखती है भाजपा

उन्होंने कहा कि जिस नेता ने प्रधानमंत्री पद तक ठुकरा दिया हो और अपनी सास व अपने पति तक को देश के लिए खो दिया हो, उस महिला का अपमान कभी सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र रखती है। सामने कुछ है और पीठ के पीछे कुछ। उन्होंने कहा कि खट्टर के बयान के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी सांप सूंघ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!