उपचुनाव में मिली हार के बाद बिना बजट की घोषणाएं कर रहे सीएम जयराम : कुलदीप राठौर

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2022 07:54 PM

kuldeep singh rathore target on bjp

प्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री बिना बजट की घोषणाएं कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि उसने अपने चुनावी...

शिमला (राक्टा): प्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री बिना बजट की घोषणाएं कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि उसने अपने चुनावी दृष्टिपत्र के कितने वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कर्ज की बैसाखियों के सहारे चल रही सरकार का खजाना खाली है और मुख्यमंत्री चुनावी वर्ष में लोकलुभावनी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सरकार ने आय के कोई संसाधन नहीं जुटाए, जिसके परिणाम आज प्रदेश पर 65 हजार करोड़ का कर्ज हो चुका है।

कर्मचारी व जनहितैषी होने का ढोंग रच रही सरकार

राठौर ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को चुनावी घोषणाएं करार देते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी व जनहितैषी होने का ढोंग रच रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले चार सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत थे। कांग्रेस भी समय-समय पर सरकार के समक्ष उनकी मांगों को उठाती रही। सीएम की घोषणाओं में विसंगतियां व भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। 2 साल के राइडर का हटाया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि सीएम ने 60 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही लेकिन इतनी यूनिट बिजली की खपत तो एक बल्ब को जलाने में हो जाती है। ऐसे में कम से कम 100 यूनिट बिजली फ्री देनी चाहिए। प्रदेश की जनता भोली है, लेकिन समझदार है और चुनावी वर्ष में बिना बजट की घोषाणाओं की वास्तविकता को भलीभांति जानती है। 

एनडीए सरकार में विशेष आर्थिक मदद बंद

राठौर ने कहा कि आज किसानों-बागवानों को न तो खाद मिल रही है, न कीटनाशक व फफूंद नाशक। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल व बस-टैक्सी ऑप्रेटर आज बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। यूपीए सरकार के समय पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए विशेष आर्थिक मदद मिलती थी जो अब एनडीए सरकार के समय बंद हो गई है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। 

दादा के टाइम लगे मीटर का रैंट पोता भी दे रहा

राठौर ने कहा कि सरकार एक तरफ 60 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कह रही है जबकि दूसरी तरफ हर बिल पर मीटर रैंट वसूल रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि स्थिति यह है कि दादा के टाइम में लगे मीटर का रेंट पोता भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक हाथ से दे, दूसरे से वापस ले, ये अब चलने वाला नहीं है। बिजली मीटरों की पूरी जांच होनी। मीटर रैंट वसूलना खत्म किया जाना चाहिए। सभी प्रकार के सरचार्ज भी खत्म किए जाने चाहिए।

दाल के पैकेट में निकला चूहा, जांच करवाए सरकार

राठौर ने कहा कि डिपो से लिए गए दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलना बेहद चिंता का विषय है। यह सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने जैसा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली शराब मामले में न्यायिक जांच होनी चाहिए।

नाम बदलने से अच्छा क्षेत्र का करे विकास

राठौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार डल्हौजी का नाम बदलने से अच्छा क्षेत्र के विकास पर बल देते हुए उसकी तस्वीर बदले। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वर्चस्व की कोई लड़ाई नहीं है। कांग्रेस केवल जनता की लड़ाई सरकार से लड़ रही है और 2022 में कांग्रेस ये लड़ाई जीत कर सत्ता में काबिज होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!