राठौर ने जड़ा आरोप, बोले-जनमत स्वीकारने की बजाय हथियाने में जुटी भाजपा

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2021 09:25 PM

kuldeep singh rathore target on bjp

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भाजपा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में मिले जनमत को स्वीकारने की बजाय जनमत को हथियाने में जुटी है।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भाजपा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में मिले जनमत को स्वीकारने की बजाय जनमत को हथियाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और यदि भाजपा नेता ऐसा करने से बाज न आए तो प्रदेशभर में उनका घेराव किया जाएगा। कुलदीप सिंह राठौर यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर परिषद नालागढ़, बद्दी व नारकंडा में जो खेल खेला है, उसकी उसे कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में किए गए जीत के दावे झूठे है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के घर और मंडी में सांसद के बड़े भाई को नहीं जिता पाई, उसका जनाधार क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि भाजपा किस आधार पर अपनी जीत के आंकड़े व अपनी लोकप्रियता को आंक रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा व सबसे छोटे जिला बिलासपुर के श्री नयनादेवी जी में जीत का परचम लहराया है और अब यह सिलसिला आगे जिला परिषद व बीडीसी में भी जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चोर दरवाजे से जीते हुए पार्षदों व अन्य लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बिठा रही है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!