राठौर बोले-दिल्ली गोलीकांड के लिए BJP दोषी, देशद्रोह का दर्ज हो मामला

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2020 04:44 PM

kuldeep singh rathore target on bjp

प्रदेश कांग्रेस ने जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर गोली चलाने की घटना को अति गंभीर बताते हुए इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा नेता...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस ने जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर गोली चलाने की घटना को अति गंभीर बताते हुए इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा नेता लोगों को भड़का कर देश की एकता और अखंडता को तोडऩे में लगे हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि गोलीकांड की उक्त घटना के लिए दोषी नेताओं, जिन्होंने गोली मारने के लिए उकसाया है, उन पर भी देशद्रोह के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि एक मंत्री जो जनसभा में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारने के नारे का उद्घोष करवाता हो, वह देश के कानून और देश के लिए खतरा साबित हो सकता है। ऐसे नेताओं को उनके पद से तुरंत बर्खास्त कर जेल में डाल दिया जाना चाहिए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही भाजपा

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने अपनी सारी शक्ति इस चुनाव में झोंक दी है। भाजपा के नेता दिल्ली चुनाव में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर कोई बात नहीं करती। आज भी वह पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के पराक्रम को अपना राजनीतिक हथियार बनाकर देश के लोगों की भावना से खेल रही है।

सीएए और एनआरसी पर देश को गुमराह रही भाजपा

उन्होंने केंद्र सरकार पर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर जैसे मुद्दों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहाकि भाजपा अपनी सोची-समझी रणनीति के तहत देश को धर्म के नाम पर बांटने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी है। वह देश से किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। कांग्रेस ने देश के लिए पहले भी बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देने को तैयार है। इसलिए भाजपा किसी गफलत में न रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!