Ex CM वीरभद्र सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे राठौर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2019 10:08 PM

kuldeep singh rathore met from ex cm virbhadra singh

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास हॉलीलॉज में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच ताजे राजनीतिक घटनाक्रम पर लंबी चर्चा हुई और संगठन की आगामी रणनीति तैयार की गई।

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास हॉलीलॉज में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच ताजे राजनीतिक घटनाक्रम पर लंबी चर्चा हुई और संगठन की आगामी रणनीति तैयार की गई। राठौर के साथ पार्टी के पूर्व महासचिव रजनीश किमटा भी मौजूद रहे।

भारत बचाओ महारैली की दी जानकारी

राठौर ने दिल्ली में आयोजित हुई भारत बचाओ महारैली के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी और अवगत करवाया कि प्रदेश से साढ़े 4 हजार से अधिक कांग्रेसियों ने इसमें भाग लिया। वीरभद्र सिंह ने उनके प्रयासों की सराहना की और संगठन की मजबूती के लिए उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जानने के साथ ही उनको क्रिसमस की बधाई दी।

जल्द होगी कार्यकारिणी गठित, होमवर्क जारी

राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी जनवरी माह में गठित कर दी जाएगी। इसको लेकर पार्टी होमवर्क करने में जुटी हुई है। सभी नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही कार्यकारिणियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!