कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों पर राठौर ने कसा तंज, जानिए क्या कहा

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2019 07:49 PM

kuldeep singh rathore

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं व पदाधिकारियों पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी ऐसे नेताओं व पदाधिकारियों से चेताया है। उन्होंने कहा कि ये सभी स्वयं के हितों को साधने के लिए...

शिमला: कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं व पदाधिकारियों पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी ऐसे नेताओं व पदाधिकारियों से चेताया है। उन्होंने कहा कि ये सभी स्वयं के हितों को साधने के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाऊंट पर पार्टी छोडऩे वाले नेताओं पर पोस्ट डाल कर कमैंट किया है कि आजकल ऐसे लोग कांग्रेस को छोड़ रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए सबसे अधिक फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं ने ईमानदार कार्यकर्ताओं का भी फायदा उठाते हुए निजी स्वार्थ साधे। उन्होंने भाजपा को ऐसे मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने की नसीहत दी है।

कांग्रेस से जुड़े कुछ पदाधिकारी भगवा पार्टी से करने लगे प्यार

उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि अचानक कांग्रेस से जुड़े कुछ पदाधिकारी भगवा पार्टी से प्यार करने लगे हैं। इससे साफ है कि ऐसे नेता व कार्यकर्ता निजी हितों को साधने के लिए भाजपा में जा रहे हैं। बता दें कि पहले विधानसभा तथा फिर लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में निराशा है। इसके साथ ही कांग्रेस में उपेक्षा का शिकार हुए कुछ लोग भी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व भी चिंतित

गौरतलब है कि बीते दिन भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले दिन नगर निगम शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वार्ड जाखू से पार्षद अर्चना धवन ने भाजपा का दामन थामा। धवन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेहद करीबी मानी जाती हंै, ऐसे में कांग्रेस आला नेतृत्व पार्टी के लोगों के भाजपा में जाने से चिंतित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!