Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2019 07:13 PM
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केद्र सरकार के चालू वित्त वर्ष के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें नया कुछ भी नही है। इस बजट की न तो कोई दिशा है और न ही कोई बेहतर दशा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर अपनी...
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केद्र सरकार के चालू वित्त वर्ष के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें नया कुछ भी नही है। इस बजट की न तो कोई दिशा है और न ही कोई बेहतर दशा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए इसमें कोई भी योजना नही है। देश में औद्योगिक विकास के लिए भी कोई ठोस योजना नहीं है। बजट में विदेशी निवेश पर तो जोर दिया गया है पर देश की अपनी बाजार व्यवस्था को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है।
जी.एस.टी. के सरलीकरण के वायदा का बजट में नहीं उल्लेख
उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. के सरलीकरण का वायदा भाजपा ने व्यपारियों से किया था पर इस बारे भी बजट में कोई उल्लेख नहीं है। प्रदेश में रेल विस्तार को भो ठेंगा दिखाया गया है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार हिमाचल को विशेष महत्व और आर्थिक पैकेज से नवाजा जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रदेश से वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के बाबजूद केंद्रीय बजट में प्रदेश की अनदेखी से प्रदेश कांग्रेस हैरान है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मे कभी एफ.डी.आई. का खुल कर विरोध करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार आज देश में इसी को बढ़ावा दे रही है।