Edited By kirti, Updated: 19 May, 2019 03:39 PM
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला जिला के कुमारसैन तहसील में अपने गांव मधावनी में स्थापित मतदान केंद्र जाकर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने हेतु अपना मतदान किया और सभी से लोकतंत्र में मजबूती से अपनी भागीदारी निभाने की...
शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला जिला के कुमारसैन तहसील में अपने गांव मधावनी में स्थापित मतदान केंद्र जाकर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने हेतु अपना मतदान किया और सभी से लोकतंत्र में मजबूती से अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
मतदान करने से पहले उन्होंने नारकंडा में स्थित प्रसिद्ध हाटू माता रानी के मंदिर में दर्शन किए और माता रानी का कांग्रेस की जीत के लिए आशीर्वाद लिया।