राठौर को हाईकमान का निर्देश, गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले चेहरों को संगठन में नहीं मिलेगा दायित्व

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2019 11:23 PM

kuldeep singh rahtore met from kc venugopal

हिमाचल कांग्रेस में हाईकमान की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब ऐसे चेहरों की भी दिक्कतें बढ़ सकती हंै जो अंदरखाते संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को प्रदेश, जिला और...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस में हाईकमान की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब ऐसे चेहरों की भी दिक्कतें बढ़ सकती हंै जो अंदरखाते संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर गठित की जाने वाली नई कार्यकारिणी की तैयार की जाने वाली सूची में ऐसे चेहरों को शामिल न करने की बात कही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शुक्रवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्टी महासचिव रजनीश किमटा भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव से प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के गठन व प्रारूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।

रजनी पाटिल के दिल्ली में न होने से पूरी नहीं हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के नई दिल्ली में न होने के कारण अभी यह चर्चा पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि रजनी पाटिल के नई दिल्ली वापस आने पर उनसे विचार-विमर्श के बाद कार्यसमिति के गठन व प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर चल रही प्रक्रिया के कारण रजनी पाटिल व्यस्त हंै। उनके आते ही विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन में निष्क्रिय और गुटबाजी को बढ़ावा देने वालों को नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किए जाने की बात कही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव ने हाल ही में देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में किए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन की सराहना की है।

14 दिसम्बर को दिल्ली में महारैली

दिल्ली में हुई बैठक के दौरान आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महारैली के आयोजन पर भी चर्चा हुुई। महारैली में हिमाचल कांगे्रस की सहभागिता व इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के मसौदे पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर दिल्ली से लौट आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में सक्रिय कुछ अन्य पार्टी नेताओं के भी वापस लौटने की सूचना है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!