कांग्रेस का मोदी-शाह के हिमाचल दौरों पर बड़ा हमला, जानिए क्या बोले राठौर

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2019 06:21 PM

kuldeep rathore target on pm modi and amit shah

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कुलदीप राठौर ने चुनावों से ठीक पहले अमित शाह और पी.एम. मोदी को 2014 के चुनावों में हिमाचल की जनता से किए वायदों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल में आकर अपनी रुचि और खान-पान की जानकारी जनता को दे रहे हैं...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कुलदीप राठौर ने चुनावों से ठीक पहले अमित शाह और पी.एम. मोदी को 2014 के चुनावों में हिमाचल की जनता से किए वायदों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल में आकर अपनी रुचि और खान-पान की जानकारी जनता को दे रहे हैं लेकिन अपने 2014 के सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के वायदे और हाटी समुदाय के तीन लाख लोगों से जनजातीय घोषित करने के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल के सेब बागवानों को हल्के में ले रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री हिमाचल के लोगों और सेब बागवानों को सरेआम बेवकूफ बना रहे हैं।

4500 करोड़ के लगभग सेब कारोबार बर्बाद होने की कगार पर

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी का सबसे बड़ा आधार सेब बागवानी आज बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है जबकि मोदी सरकार ने दुनिया भर से देश में सेब आयात को खुल्ली छूट दे रखी है। खतरा इतना बड़ा है कि प्रदेश का 4500 करोड़ के लगभग सेब कारोबार बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है लेकिन प्रधानमंत्री इस पर एक लफ्ज भी बोलने को तैयार नहीं हैं जो साबित करता है कि आयात शुल्क भी मोदी का जुमला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इसका अपने वोट के जरिए जवाब देने वाली है।

मोदी सेब आयात शुल्क के मुद्दे पर खेल रहे बड़ा खेल

उन्होंने अंदेशा जताया है कि मोदी हिमाचल के सेब आयात शुल्क के मुद्दे पर बड़ा खेल खेल रहे हैं। मोदी सरकार सेब बागवानों को बर्बाद करने का बड़ा प्लान बना रही है। दुनिया भर के सेब कारोबार के लिए मोदी रास्ते खोल रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो सेब और फल उत्पादकों के लिए यह काला दिन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में लोगों का बहुत अच्छा रुझान मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस भाजपा को मात देगी।

शिमला रेप मामले की जांच करवाए सरकार

वहीं उन्होंने शिमला में 19 वर्षीय युवती से हुए कथित बलात्कार मामले में भाजपा सरकार पर मामले को दबाने के आरोप भी लगाए और मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के सीटिंग जज से करवाई जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और सच्चाई भी सबके सामने आए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!