राठौर का BJP पर बड़ा हमला, बोले-विकास की बात छोड़ जयराम-सत्ती करते हैं गाली-गलौच

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 08:48 PM

kuldeep rathore target on bjp

मंगलवार को जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित न्याय रैली में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से किए अपने वादों को हुआ पूरा करने...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंगलवार को जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित न्याय रैली में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से किए अपने वादों को हुआ पूरा करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में सेपुबड़ी, कांगड़ा में की मदरा और सिरमौर में मशरूम की बात तो करते हैं, लेकिन विकास के नाम पर एक शब्द नहीं बोल पाते हैं। उन्होंने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी देश में विकास करवाने को लेकर कुछ नहीं कर पाए हैं।

मुख्यमंत्री पद के उमीदवार नहीं थे जयराम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की भाषण शैली बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता विकास को छोड़कर गाली-गलौच की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कभी भी राजनीति में भाषा का स्तर इतना नहीं गिरा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भाग्य से प्रदेश के सी.एम. बने हैं जबकि वे मुख्यमंत्री पद के उमीदवार नहीं थे।

आश्रय शर्मा को संसद में भेजने की अपील की

उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार आश्रय शर्मा को एक युवा व कर्मठ उमीदवार होने पर संसद में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा मंडी की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेगें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की हवा और फिजा दोनों कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस प्रदेश में चारों लोकसभा सीटे जीतकर विजय का परचम लहराएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!