कुलदीप राठौर ने साधा निशाना, बोले-BJP का 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2019 08:07 PM

kuldeep rathore said bjp s five year term disappointing

भाजपा का 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है और मोदी सरकार जुमलों व झूठे वायदों की सरकार बन कर रह गई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राजगढ़ मे पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र व...

राजगढ़ (गोपाल शर्मा): भाजपा का 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है और मोदी सरकार जुमलों व झूठे वायदों की सरकार बन कर रह गई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राजगढ़ मे पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो एवं वर्तमान लोक सभा सांसदों की निष्क्रियता को उजागर करने के लिए जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर में शनिवार को इस यात्रा का पहला दिन था, जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रासूमांदर, पझोता, परगैल हाब्बन आदि दूरदराज के क्षेत्रों को कवर किया गया। इस यात्रा का दूसरा मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है।

आर.एस.एस. के इशारों पर चल रही प्रदेश सरकार

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हो पाया है। वर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है और उनकी लगभग 5 करोड़ की सांसद निधि लैप्स हो गई है। प्रदेश सरकार आर.एस.एस. के इशारों पर चल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी पूरी तरह आर.एस.एस. के कब्जे में है और प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के उद्घाटन करने में लगी हुई है। प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े और प्रदेश मे भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद गिरिपार क्षेत्र के लोगों से इस क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने का वायदा करते आ रहे हैं लेकिन वह अपना वायदा पूरा करने में असफल रहे हैं।

जल्द होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चारों सीटों के लिए 41 लोगों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा है जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह होंगे और चारों सीटो पर कांग्रेस विजय हासिल करेगी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल मे विकास के मामले में अनदेखी हो रही है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में तो विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हैं और कांग्रेस कार्यकाल में लगी उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ा जा रहा है। इन सबका परिणाम जनता आगामी 19 मई को कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करके देगी।

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष का यहां पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिह हाब्बी, विवेक शर्मा, राज कुमार, देवेंद्र शास्त्री, राजेन्द्र ठाकुर व दिनेश आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!