Edited By Ekta, Updated: 13 Mar, 2019 12:47 PM
लोकसभा चुनाव आते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश में अपनी जन चेतना यात्रा आरंभ कर दी है। आपको बता दें कि मंगलवार को शिमला से आरंभ हुई जन चेतना यात्रा के दौरान कांगेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर...
सोलन (चिनमय): लोकसभा चुनाव आते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश में अपनी जन चेतना यात्रा आरंभ कर दी है। आपको बता दें कि मंगलवार को शिमला से आरंभ हुई जन चेतना यात्रा के दौरान कांगेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए नौणी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। नौणी पहुंचने पर कुलदीप राठौर का जारेदार स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जन चेतना यात्रा पूरे प्रदेश में की जाएगी और इसका मुख्य उदेश्य लोगों को के्ंद्र सरकार की विफलताओं व पांच साल के कुशासन के बारे मे अवगत करवाना है। साथ ही प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाना है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस जन चेतना यात्रा के दौरान वे मौजूदा सांसद की विफलताओं को भी लोगों के सामने उजागर करेंगे। राठौर ने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है, इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली में मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।