Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2020 05:37 PM
बिलासपुर जिला के गंगलोह गांव निवासी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोकल सिंह के बीमार पुत्र सोहन सिंह की मदद को एक बार फिर से क्षत्रिय संघ सुंदरनगर आगे आया है।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): बिलासपुर जिला के गंगलोह गांव निवासी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोकल सिंह के बीमार पुत्र सोहन सिंह की मदद को एक बार फिर से क्षत्रिय संघ सुंदरनगर आगे आया है। क्षत्रिय संघ सुंदरनगर के पदाधिकारियों अध्यक्ष एसआर चौहान, सचिव सरन सिंह, प्रैस सचिव सुरेंद्र सिंह व मुख्य सलाहकार कृष्ण चंद्र महादेविया शामिल ने गंगलोह गांव जाकर दिव्यांग सोहन सिंह को व्हील चेयर भेंट की है। इस मौके पर सोहन सिंह का परिवार भी मौजूद रहा।
क्षत्रिय संघ के मुख्य सलाहकार कृष्ण चंद्र महादेविया ने बताया करीब 3 दशक से सोहन सिंह लकवाग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। जिला बिलासपुर प्रशासन परिवार की कभी कभार मदद को आगे तो आता है लेकिन परिवार को आर्थिक मदद की आवश्यकता है जो उसे नहीं मिल रही है। इसलिए क्षत्रिय संघ परिवार की स्थिति को देखते हुए समय-समय पर मदद प्रदान करने के लिए आगे आता रहा है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी परिवार की मदद करने का आह्वान किया है।