जानिए कब से सौरव वन विहार में बोटिंग का लुत्फ उठा पायेंगे पर्यटक

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 30 Oct, 2020 09:30 AM

know when tourists can enjoy boating in saurav van vihar

कारगिल युद्ध के शहीद को समर्पित सौरभ वन विहार में नौकायन गतिविधियां अब निर्धारित समय अवधि से पहले ही आरंभ कर दी जाएंगी। इस हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी अनुसार 3 नवम्बर से सौरव वन विहार में रिस्टोर की गई कृत्रिम झील में...

पालमपुर (भृगु): कारगिल युद्ध के शहीद को समर्पित सौरभ वन विहार में नौकायन गतिविधियां अब निर्धारित समय अवधि से पहले ही आरंभ कर दी जाएंगी। इस हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी अनुसार 3 नवम्बर से सौरव वन विहार में रिस्टोर की गई कृत्रिम झील में नौकायन गतिविधियां आरंभ कर दी जाएंगी। इस हेतु 4 बोट पहले ही खरीद ली गई हैं। ऐसे में लगभग 2 वर्ष की अवधि के पश्चात सौरभ वन विहार में गतिविधियां आरंभ होंगी तथा पर्यटक आ जा सकेंगे। पहले 15 नवंबर से सौरव वन विहार में सभी गतिविधियों को औपचारिक रूप से आरंभ करने का निर्णय लिया गया था परंतु जिस प्रकार से बड़ी संख्या में पर्यटक तथा आगंतुक सौरव वन विहार पहुंच रहे हैं उसके दृष्टिगत अब 3 नवंबर से ही बोटिंग सुविधा को आरंभ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 3 नवम्बर को जब नौकायन सुविधा आरंभ की जाएगी उस समय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी उपस्थित रहेंगे। न्यूगल खड्ड किनारे रिटेनिंग वॉल लगाने का कार्य अभी किया जाना है परंतु सौरभ वन विहार के अंदर की गतिविधियों को संचालित करने का निर्णय सौरभ वन विहार प्रबंधन समिति तथा सौरभ वन विहार सलाहकार समिति ने लिया है। विदित रहे कि वन विहार के अंदर निर्मित रॉक गार्डन तथा तथा शहीद की प्रतिमा बाढ़ के बावजूद सुरक्षित रही थी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!