Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2019 08:21 PM
कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने सलूणी में नुक्कड़ सभाओं के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत की जनता का विश्वास कांग्रेस की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार से उठ...
चम्बा (शक्ति प्रसाद): कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने सलूणी में नुक्कड़ सभाओं के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत की जनता का विश्वास कांग्रेस की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार से उठ चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने चुनाव क्षेत्र की जनता पर विश्वास नहीं रहा। अगर राहुल गांधी इतने ही लोकप्रिय थे तो वे अपना चुनाव क्षेत्र छोड़ कर क्यों भागे।
मैदान छोड़कर भाग गए कांग्रेस के दिग्गज नेता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केदिग्गज नेता कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे के बड़े-बड़े दावे करते थे मगर वे सभी मैदान छोड़कर भाग गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बनाया है कि कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनावों में चारों खाने चित कर भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।