कांग्रेस पर किशन कपूर की चुटकी, जानिए क्या दिया बयान (Video)

Edited By Ekta, Updated: 29 Mar, 2019 12:46 PM

भाजपा की सरकार ने हिमाचल को विकास के मुख्य मार्ग पर अग्रसर करने के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज का तोहफा दिया था लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश को मिले इसको फिर से वंचित कर दिया। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर...

चंबा (विनोद): भाजपा की सरकार ने हिमाचल को विकास के मुख्य मार्ग पर अग्रसर करने के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज का तोहफा दिया था लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश को मिले इसको फिर से वंचित कर दिया। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने चंबा में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का सवाल है तो वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिला चंबा को विकास की मुख्यधारा से पीछे रखने में कांग्रेस का हाथ रहा है। उन्होंने कहा कि आज सीमेंट प्लांट को लेकर कांग्रेस भाजपा पर जो आरोप लगा रही है वह यह बताएं कि प्रदेश में सबसे अधिक बार जिस पार्टी की सरकार रही है, उसने सिकरी धार सीमेंट प्लांट को लगाने में रुचि क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो सीमेंट उद्योग स्थापित हुए हैं वह भाजपा की ही देन है जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा इन सीमेंट प्लांट को लेकर विरोध ही करती रही। उन्होंने कहा कि चंबा उनकी ससुराल है इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता अपने दामाद को कभी भी निराश नहीं करेगी। उनका भी यह फर्ज बनता है कि वह अपनी ससुराल के इस जिला को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए भरपूर प्रयास करें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!