पालमपुर में शांता से मिले किशन कपूर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2019 08:59 PM

kishan kapoor met from shanta in palampur

भाजपा के उम्मीदवार किशन कपूर ने रविवार को यामिनी परिसर पालमपुर में पहुंचकर अपने राजनीति गुरु शांता कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शांता कुमार ने उनका स्वागत किया। इससे पहले भाजपा पालमपुर के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की अगुवाई में किशन कपूर का स्वागत किया...

पालमपुर (प्रवीण/गौरव): भाजपा के उम्मीदवार किशन कपूर ने रविवार को यामिनी परिसर पालमपुर में पहुंचकर अपने राजनीति गुरु शांता कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शांता कुमार ने उनका स्वागत किया। इससे पहले भाजपा पालमपुर के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की अगुवाई में किशन कपूर का स्वागत किया गया। यहां से सभी कार्यकर्ता यामिनी परिसर में गए। मुलाकात से पहले किशन कपूर ने कहा कि 5 साल में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में अथाह जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इसके अलावा कांगड़ा के जो मुद्दे हैं, उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा शांता कुमार के संदर्भ में आए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को अपना स्तर देखना चाहिए। शांता कुमार बहुत बड़े नेता हैं। उन्होंने जो प्रदेश के लिए किया है, कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें प्रदेश व देश की जनता जानती है।

अपनी पार्टी की चिंता करें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के सब उम्मीदवार भाग रहे हैं। कोई भी चुनाव लडऩे को तैयार नहीं हो रहा है, ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अपनी पार्टी की चिंता करें। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, भाजपा नेता इंदू गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पालमपुर के मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, बैजनाथ के अध्यक्ष कर्ण जम्वाल, सह मीडिया प्रभारी संजय वालिया, सुरेंद्र ठाकुर, पंचम राणा व अजय कबीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!