किरण रिजिजू ने दिव्यांग BSF जवानों को किया सम्मानित, 700 km साइकिल पर सफर तय पहुंचे थे मनाली

Edited By Ekta, Updated: 17 Aug, 2018 12:54 PM

kiran rijiju has divyang bsf jawan did on reputable

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बी.एस.एफ . के दिव्यांग जवानों को सम्मानित किया और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। 2 दिवसीय दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने शिमला से मनाली पहुंचे दिव्यांग जवानों संग साइकिल रैली में भी भाग लिया।...

मनाली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बी.एस.एफ. के दिव्यांग जवानों को सम्मानित किया और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। 2 दिवसीय दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने शिमला से मनाली पहुंचे दिव्यांग जवानों संग साइकिल रैली में भी भाग लिया। मंत्री ने आर्मी कैंट पलचान से पर्वतारोहण स्थल तक साइकिल भी चलाई।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सीमाओं को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रयास कर रही है कि रोहतांग सुरंग को समय पर तैयार किया जाए ताकि लाहौल के लोगों सहित सीमा पर बैठे प्रहरियों तक आसानी से पहुंचा जा सके।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे के बाद बारालाचा ओर तांगलंगला दर्रे पर भी सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही करगिल तक पहुंचने के लिए शिंकुला में भी सुरंग का निर्माण किया जाएगा। बी.एस.एफ. के जवान दिव्यांग होते हुए 700 किलोमीटर का सफर तय कर मनाली केपलचान पहुंचे ओर पलचान में तिरंगा फहराया। बी.एस.एफ . के इन हिम्मतवर 36 जवानों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 अगस्त को शिमला से हरी झंडी देकर रवाना किया था। मनाली एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने बताया कि अजय देवगन और जिम्मी शेरगिल ने मनाली में तिरंगे को सलामी दी।
PunjabKesari

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!