किन्नौर के विधायक ने अकेले सदन से किया वॉकआउट, जानिए वजह (Video)

Edited By Ekta, Updated: 31 Aug, 2018 02:50 PM

विधानसभा मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन में प्रश्न न लगने पर किन्नौर के विधायक ने अकेले सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष के विधायक जगत सिंह नेगी ने प्रश्न सदन में न लगाए जाने पर विरोध जताया और अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप तक लगा दिए। प्रश्न काल के खत्म होते ही...

शिमला (राजीव): विधानसभा मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन में प्रश्न न लगने पर किन्नौर के विधायक ने अकेले सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष के विधायक जगत सिंह नेगी ने प्रश्न सदन में न लगाए जाने पर विरोध जताया और अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप तक लगा दिए। प्रश्न काल के खत्म होते ही नेगी ने अध्यक्ष से उनके प्रश्न न लगाए जाने का कारण पूछा लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने से वे सदन से बाहर आ गए। हालांकि कांग्रेस के विधायकों ने भी अध्यक्ष पर सत्तापक्ष के ही विधायको के प्रश्न लगाने के आरोप लगाए लेकिन विपक्ष ने वॉकआउट नहीं किया। विधायक ने आरोप लगाया कि सत्र में उन्होंने अपने क्षेत्र के 21 प्रश्न लगाए थे, जिसमें से सिर्फ एक प्रश्न ही सदन में लगाया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का रवैया भेदभाव पूर्ण है और सत्ता पक्ष के प्रश्नों को लगाकर विपक्ष के विधायकों के प्रश्न को नहीं लगा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!