स्वास्थ्य मंत्री बोले-IGMC में फरवरी, 2019 से मिलेगी गुर्दा प्रत्यारोपण सुविधा

Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2018 10:27 PM

kidney transplant facility will be available from february 2019 in igmc

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आई.जी.एम.सी. शिमला में फरवरी, 2019 से गुर्दा प्रत्यारोपण यानि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके तहत जनवरी, 2019 तक डाक्टरों का...

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आई.जी.एम.सी. शिमला में फरवरी, 2019 से गुर्दा प्रत्यारोपण यानि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके तहत जनवरी, 2019 तक डाक्टरों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। साथ ही नवम्बर, 2018 तक आप्रेशन थिएटर तैयार कर लिया जाएगा तथा इस साल अक्तूबर तक इसके लिए वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने यह जानकारी विधायक अनिरुद्ध सिंह की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि आई.जी.एम.सी. में 20 गुर्दों का प्रत्यारोपण करने के लिए एम्स से स्वयं डा. बंसल या उनकी टीम आएगी।

गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए बजट में 4 करोड़ रुपए का प्रावधान
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आई.जी.एम.सी. शिमला में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए बजट में 4 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए स्क्लिड स्टाफ की आवश्यकता होती है। इसके लिए डाक्टरों सहित आई.टी. नर्सों व अन्य स्टाफ का प्रशिक्षण आवश्यक है। मैडीकल व पैरा-मैडीकल स्टाफ का प्रशिक्षण एम्स या पी.जी.आई. चंडीगढ़ में होता है, जिसका क्रम चरणबद्ध तरीके से जारी है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने एक बैठक भी की है जिसमें एम्स व आई.जी.एम.सी. के डाक्टरों ने भाग लिया। विधायक राकेश पठानिया ने भी इससे संबंधित अनुपूरक प्रश्न किया तथा पी.जी.आई. में हिमाचल के लिए 1 स्पैशल सैंटर स्थापित करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर कहा कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रदेश में ही सारी व्यवस्था की जा रही है।

बिना व्यवस्था के पूर्व सरकार ने अपग्रेड किए शिक्षण संस्थान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा  कि पूर्व सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बिना व्यवस्था के अपग्रेड किया। प्रदेश सरकार ऐसे स्कूलों की समीक्षा कर रही है तथा इसके आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री की अनुपस्थिति में उन्होंने यह जानकारी विधायक बिक्रम सिंह जरियाल की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। 

2,350 टी.जी.टी. व 1,500 जे.बी.टी. अध्यापकों के पद भरेंगे
मंत्री ने कहा कि राज्य में टी.जी.टी. के 2,350 पद भरे जाएंगे। यह पद बैचवाइज व सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद 470 टी.जी.टी. अध्यापकों की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही जे.बी.टी. के 1,500 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में विभिन्न श्रेणी के 2,386 स्वीकृत पदों में से 457 पद खाली हैं। उन्होंने विधायक जवाहर ठाकुर की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

बिना आधारभूत ढांचे के खोल दिए स्कूल
विधायक जवाहर ठाकुर ने अनुपूरक सवाल करते हुए कहा कि उनका हलका बहुत ही पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने उनके हलके में शिक्षण संस्थानों को तो खोला है लेकिन धरातल में स्कूलों में आधारभूत ढांचा नहीं है। स्कूलों में बैठने के लिए टाट-पट्टी की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में अध्यापकों के भारी संख्या में पद खाली हैं। उन्होंने द्रंग विधानसभा में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय प्राथमिकता के आधार पर खोलने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह आदर्श विद्यालय खोलने को लेकर पत्र शिक्षा विभाग को भेजें व विभाग इस पर विचार करेगा।

काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों से होगा जवाब तलब
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में गत वर्ष आबंटित टारिंग के कार्य समय पर पूरा न करने का कारण ठेकेदारों से नियमानुसार पूछा जाएगा। यदि इसमें कोई खामी पाई जाएगी तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विधायक होशियार सिंह की तरफ से पूछे प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी मुख्यमंत्री ने दी।

जयसिंहपुर में विभिन्न श्रेणी के 120 पद खाली
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 33 उप स्वास्थ्य केंद्र, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 1 नागरिक अस्पताल कार्यरत है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 214 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 95 पद भरे हैं व 120 पद खाली हैं। खाली पदों का भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है तथा इन पदों को भरने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक रविंद्र कुमार के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

7 माह में पुलिस ने 1,002 ड्रग पैडलर पकड़े
प्रदेश में नशे के खिलाफ मुहिम को तेज किया गया है जिसमें 7 महीने के दौरान पुलिस ने 1,002 ड्रग स्मगलर/पैडलर पकड़े हैं। इनमें 9 विदेशी स्मगलर भी शामिल हैं। विधायक लखविंद्र राणा की तरफ से पूछे प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी सी.एम. की तरफ से लिखित में दी गई। इसमें कहा गया कि 1 जनवरी से 31 जुलाई तक पुलिस ने ड्रग्स के 788 केस पकड़े हैं। इसमें भारी मात्रा में चरस, अफीम और चिट्टा सहित नशीली दवाएं बरामद की हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!