Edited By Ekta, Updated: 04 Jul, 2018 12:47 PM
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आज होने जा रहे रेसलिंग शो के लिए द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा खुद मंडी जिला मुख्यालय से सुंदरनगर खुली जीप में बैठ रोड शो किया। खली ने नैशनल हाईवे-21 पर मंडी से सुंदरनगर तक रोड शो किया। सात ही...
मंडी (नितैश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आज होने जा रहे रेसलिंग शो के लिए द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा खुद मंडी जिला मुख्यालय से सुंदरनगर खुली जीप में बैठ रोड शो किया। खली ने नैशनल हाईवे-21 पर मंडी से सुंदरनगर तक रोड शो किया। सात ही खुली जीप में बैठ लोगों को मुफ्त शो देखने का न्यौता दिया। उनके रोड शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में लोग उनका दीदार करने के लिए रोड शो का हिस्सा बनते हुए नजर आए।
लोग खली के साथ हाथ मिलाते और सेल्फियां लेते हुए नजर आए। वहीं खली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले रेसलिंग शो के लिए जनता पूरी तरह उत्साहित है। उन्होंने कहा कि शो में विदेश के करीब 18 रेसलर और हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से करीब 25 रेसलर भाग लेगें। खली का कहना है कि रेसलिंग शो करवाना इतना आसान नहीं है लेकिन शो करवाने के लिए करोड़ों रुपए का खर्च किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं को दिया शो में आने का न्यौता भी दिया। आप को बता दें कि शो आज शाम 5 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीएम जयराम ठाकुर सहित अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे और हरियाणी डांसर सपना चौधरी और बॉलीवुड हसीना राखी सांवत अपने जलवों से लोगों का मनोरजंन करेगी।