Edited By kirti, Updated: 23 Oct, 2018 01:09 PM
उपमंडल जवाली के अंतर्गत कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भरमाड़ में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार केसीसी बैंक भरमाड़ में करीब साढ़ पांच बजे अचानक आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने इसका एक वीडियो भी बनाया। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी...
जवाली : उपमंडल जवाली के अंतर्गत कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भरमाड़ में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार केसीसी बैंक भरमाड़ में करीब साढ़ पांच बजे अचानक आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने इसका एक वीडियो भी बनाया। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक के समस्त कर्मी छुट्टी करके घरों को चले गए थे और करीबन साढ़े 5 बजे अंदर से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बैंक के प्रबंधक को दी। इस पर प्रबंधक मौके पर पहुंच गए व इसकी सूचना अग्निशमन विभाग जवाली को दी। अग्निशमन विभाग की गाडि़यों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। इस बारे में बैंक के प्रबंधक पवन चौधरी ने कहा कि समस्त कर्मी छुट्टी के बाद घर चले गए थे। आग को बुझा दिया गया, फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।