कौल बोले- चार महीने में ही जयराम सरकार की लोकप्रियता का गिरा ग्राफ (Video)

Edited By Ekta, Updated: 15 May, 2018 12:40 PM

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मात्र चार महीनों में ही उनकी लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिर गया है। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार महीनों...

मंडी (नीरज): पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मात्र चार महीनों में ही उनकी लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिर गया है। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार महीनों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। आए दिन प्रदेश में मर्डर और महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि कसौली में जो गोलिकांड हुआ वो भी सरकार की लापरवाही को ही दर्शाता है। 
PunjabKesari

कौल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई भी चरम पर है और आम लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीती 11 मई से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में 23 मई को मंडी में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की लोकप्रियता को लेकर अब भाजपा के लोग भी इस बात को मानने लग गए हैं कि उनकी सरकार की लोकप्रियता कम हो गई है। 
PunjabKesari

ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कर्ज लेने में ही जुटी हुई है और इससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश आने वाले समय में पूरी तरह से कर्ज के बोझ तले डूब जाएगा। कौल ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस की सरकारों पर कर्ज लेने का आरोप लगाते हैं जबकि पूर्व की भाजपा सरकारों के समय में सबसे ज्यादा कर्ज लिया गया है। इस दौरान उनके साथ मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, सुंदरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला परिषद की चेयरमैन चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी जीवन सिंह और लाल सिंह कौशल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!