कसौली गोलीकांड: SP समेत 5 Suspend, 9 के खिलाफ चार्जशीट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 May, 2018 09:20 AM

kasauli shootout suspend with 5 sp

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार ने डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी को मंत्रिमंडल की बैठक में बुलाकर लताड़ लगाई है। सरकार ने कसौली गोलीकांड पर मंडलायुक्त की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सोलन के तत्कालीन एस.पी. मोहित चावला सहित 14 पर...

शिमला (पत्थरिया): प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार ने डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी को मंत्रिमंडल की बैठक में बुलाकर लताड़ लगाई है। सरकार ने कसौली गोलीकांड पर मंडलायुक्त की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सोलन के तत्कालीन एस.पी. मोहित चावला सहित 14 पर कार्रवाई की है। इसके तहत 5 अधिकारियों को सस्पैंड तथा 9 को चार्जशीट किया गया है। 


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के पुलिस प्रमुख को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। लंबे समय तक चली मंत्रिमंडल की बैठक में लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों ने कहा कि इस घटना से सरकार की छवि खराब हुई है। इसके अलावा राष्ट्रपति दौरे के दौरान शिमला शहर में ट्रैफिक की अव्यवस्था को लेकर भी चर्चा होने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद महिला टी.सी.पी. अधिकारी शैल बाला और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गुलाब सिंह की इस घटना में गोली लगने के कारण मौत हो चुकी है।


इन पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
सस्पैंड किए गए अधिकारियों में सोलन के तत्कालीन एस.पी. मोहित चावला के अलावा नायब तहसीलदार जगपाल सिंह, डी.एस.पी. रमेश शर्मा, एस.एच.ओ. मदन सिंह तथा ए.एस.आई. दलीप सिंह शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मोहित चावला के विरुद्ध अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के 9 कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया। इनमें एच.सी. नागेंद्र पी.पी. सायरी, एच.एच.सी. हेमराज पी.एस. दाड़लाघाट, कांस्टेबल संजीव पी.एस. धर्मपुर, कांस्टेबल सुनील पी.एस. धर्मपुर, एल.सी. चम्पा, एल.सी. उषा तथा एल.सी. शारदा पी.एस. धर्मपुर, कांस्टेबल ईश्वर तथा कांस्टेबल नरेंद्र पी.एल. सोलन शामिल हैं, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सरकार द्वारा सी.सी.एस. नियम, 1965 के अंतर्गत आरम्भ कर दी गई है। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!