Kangra: दिल्ली में ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा...नौरा के सैनिक का निधन, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2026 07:30 PM

kangra news indian army soldier ashwani kumar dies of heart attack

कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा के तहत आती ग्राम पंचायत नौरा के मतेहड गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।

धीरा (गगन): कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा के तहत आती ग्राम पंचायत नौरा के मतेहड गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जवान के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार पुत्र स्वर्गीय शरवन मेहता भारतीय सेना की 21 गढ़वाल रेजिमेंट में हवलदार (क्लर्क) के पद पर सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों उनकी तैनाती दिल्ली में थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10:45 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए उनके सहयोगी जवान उन्हें तुरंत उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद अश्वनी ने तबीयत में कुछ राहत महसूस की। लेकिन बदकिस्मती से रात करीब 12 बजे उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार सुबह जैसे ही हवलदार अश्वनी कुमार के निधन की मनहूस खबर पैतृक गांव मतेहड पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जा रहा है और वीरवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!