Edited By Ekta, Updated: 11 Sep, 2018 04:25 PM
कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा की थरकेहड़ के अंकुश चौहान ने भारतीय सेना में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह सेना में लेफ्टिनेंट बना है। अंकुश चौहान ने ओटीए चेन्नई से कमीशन पास कर 3 साल की ट्रेनिंग हासिल कर नियुक्ति पाई है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय...
कांगड़ा: कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा की थरकेहड़ के अंकुश चौहान ने भारतीय सेना में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह सेना में लेफ्टिनेंट बना है। अंकुश चौहान ने ओटीए चेन्नई से कमीशन पास कर 3 साल की ट्रेनिंग हासिल कर नियुक्ति पाई है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ममून केंट पठानकोट से की और राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय सेना का कमीशन पास किया। अंकुश की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता विनोद कुमार चौहान भारतीय सेना से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुए हैं।