Edited By Ekta, Updated: 12 Apr, 2019 03:03 PM
दी कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक धुसाड़ा शाखा केवल फोर्थ क्लास के 2 कर्मचारियों के सहारे चल रही है। सुनने में यह काफी अजीब लग रहा है लेकिन सच्चाई यही है कि शाखा में 2 ही क्लास फोर्थ कर्मचारी हैं और बैंक का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। जानकारी के अनुसार...
जोल (नरेन्द्र): दी कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक धुसाड़ा शाखा केवल फोर्थ क्लास के 2 कर्मचारियों के सहारे चल रही है। सुनने में यह काफी अजीब लग रहा है लेकिन सच्चाई यही है कि शाखा में 2 ही क्लास फोर्थ कर्मचारी हैं और बैंक का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक सहित 5 लोग यहां पर कार्यरत हैं, जिनमें से फोर्थ क्लास 2 और 2 कलैरिकल से हैं। क्लास फोर्थ को छोड़कर तीनों की इलैक्शन ड्यटी लग गई है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। उपभोक्ता बैंक से खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के कमर्शियल खाते हैं उनको और भी अधिक मुश्किल हो रही है।
लोगों को दिलाई जाए समस्या से निजात
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले 2 दिनों से बैंक में कनैक्टिविटी नहीं थी और आज बैंक में कोई लेन-देन न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल कुमार, कृष्ण सोढी, शाम सिंह, प्रदीप शर्मा, राकेश कुमार, विपिन कुमार व सुनील कुमार का कहना है कि जल्द बैंक में स्टाफ भेजकर बैंक का ठप्प पड़ा हुआ कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
जल्द हल की जाएगी समस्या
कांगड़ा बैंक के एम.डी. विनोद कुमार का कहना है कि ए.जी.एम. ऊना को जल्द ही इस समस्या का हल करने को कहा गया है।
कर्मचारियों की लगी है इलैक्शन ड्यूटी
कांगड़ा बैंक के ए.जी.एम. एस.पी. भाटिया ने कहा कि बैंक के तीनों कर्मचारियों की इलैक्शन ड्यूटी लगी है, जिसके चलते आज ऊना में रिहर्सल के लिए गए हैं। वे आज ही वापस बैंक में पहुंच जाएंगे।