कांगड़ा ब्वायज के बाद Youtube पर छाए हमीरपुर के रांगड़ा ब्रदर्ज

Edited By Ekta, Updated: 08 Jan, 2019 01:37 PM

kangra boys after the youtube of hamirpur rangara brothers famous

यू-ट्यूब पर कांगड़ा ब्वायज के वीडियोज की धूम के बाद पिछले एक साल से हमीरपुर के रांगड़ा ब्रदर्ज ने भी हलचल मचाई है। यू-ट्यूब पर इनकी ठेठ पहाड़ी भाषा में बनाए वीडियो लोगों द्वारा खासे पसंद किए जा रहे हैं। इन वीडियोज के जरिए न केवल वे लोगों का मनोरंजन...

हमीरपुर (पुनीत): यू-ट्यूब पर कांगड़ा ब्वायज के वीडियोज की धूम के बाद पिछले एक साल से हमीरपुर के रांगड़ा ब्रदर्ज ने भी हलचल मचाई है। यू-ट्यूब पर इनकी ठेठ पहाड़ी भाषा में बनाए वीडियो लोगों द्वारा खासे पसंद किए जा रहे हैं। इन वीडियोज के जरिए न केवल वे लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि पहाड़ी भाषा से सराबोर अपने इन वीडियोज में युवा सामाजिक कुरीतियों पर चोट, पहाड़ी भाषा का प्रचार व युवाओं को मोबाइल इत्यादि की खामियों से अवगत करवाकर उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। हमीरपुर शहर के समीपवर्ती गांव बणी के रहने वाले निखिल रांगड़ा, नितीश रांगड़ा, अभिषेक रांगड़ा व विशाल रांगड़ा के इन वीडियोज को हर आयु वर्ग के लोग देख रहे हैं। इस माह ऊना में सेना भर्ती का आयोजन भी किया जा रहा है जिसको लेकर भी सेना की भर्ती में मोबाइल के मोहपाश में कुछ युवाओं द्वारा लक्ष्य निर्धारित न करने का चित्रण भी बखूबी किया गया है जोकि अच्छा खासा चर्चा में है। 

सामाजिक कुरीतियों पर चोट के साथ युवाओं को जागरूक करना मकसद

इन युवाओं का कहना है कि वे इन वीडियो के माध्यम से पहाड़ी भाषा को आगे लेकर जाना चाहते हैं। कांगड़ा ब्वायज की देखादेखी ही उन्होंने रांगड़ा ब्रदर्ज के नाम पर यू-पेज बनाया है, जिसमें लोगों को हंसाने-गुदगुदाने के साथ समाज को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा युवाओं को नशे सहित अन्य बुराइयों के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने करियर व लक्ष्य के प्रति जागरूक करना है।

मार्च में होगा एक साल, 22 वीडियो अपलोड

यू-ट्यूब पर रांगड़ा ब्रदर्ज को आए 21 मार्च को एक साल हो जाएगा। इस दौरान इनके 42,092 व्यूज व 1,278 सब्सक्राइबर्स पार कर चुके हैं। 22 वीडियो इन्होंने अब तक अपलोड किए हैं जोकि लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। नवम्बर, 2015 से कांगड़ा ब्वायज यू-ट्यूब पर हैं जोकि 3,03,26,279 व्यूज व 3,03,182 सब्सक्राइबर्स के साथ छाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!