Edited By Kuldeep, Updated: 11 Feb, 2019 05:32 PM
सी.यू. धर्मशाला धौलाधार परिसर-2 से नलके व शीशे गायब हो गए जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने सी.यू. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने इस दौरान रजिस्ट्रार का घेराव भी कर दिया।
कांगड़ा (जिनेश): सी.यू. धर्मशाला धौलाधार परिसर-2 से नलके व शीशे गायब हो गए जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने सी.यू. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने इस दौरान रजिस्ट्रार का घेराव भी कर दिया।
मांगें न मानीं तो जावड़ेकर के सामने करेंगे प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विभिन्न समस्याओं से रजिस्ट्रार को अवगत करवाते हुए चेतावनी दे डाली कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वह 21 को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के सामने प्रदर्शन करेंगे व सी.यू. प्रशासन की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत करवाएंगे। उल्लोखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 21 को सी.यू. का शिलान्यास करेंगे।
लम्बे समय से की जा रही कैंटीन व वाईफाई की मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वी.बॉक विद्यार्थियों के लिए लगभग 40 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। कार्यकर्ताओं ने पूछा कितनी राशि अब तक खर्च हुई है, यदि खर्च नहीं हुई है तो कब तक खर्च होगी क्योंकि 31 मार्च से पहले यह राशि खर्च करनी पड़ेगी। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की मांग भी दोहराई। सी.यू. प्रशासन से काफी लंबे समय से परिसर में कैंटीन व वाईफाई की मांग की जा रही है लेकिन उक्त मांगे अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं, मात्र आश्वासन दिए जा रहे हैं।