Edited By kirti, Updated: 03 Nov, 2018 12:05 PM
पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत पड़ते जसूर-पठानकोट मार्ग पर कंडवाल के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार चालक गम्भीर रूप घायल हो गया। जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा तो उन्होंनेे घायल चालक को एक निजी अस्पताल लिजाने लगे।...
नूरपुर: पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत पड़ते जसूर-पठानकोट मार्ग पर कंडवाल के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार चालक गम्भीर रूप घायल हो गया। जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा तो उन्होंनेे घायल चालक को एक निजी अस्पताल लिजाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी मृतक की पहचान राजा का तालाब के साथ लगते गांव भंगोली के संगम धीमान सपुत्र स्वर्गीय चमन लाल के रूप में हुई है।