कलराज मिश्र ने हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, राजभवन में हुआ समारोह

Edited By Ekta, Updated: 22 Jul, 2019 05:06 PM

kalraj mishra took oath as the new governor of himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में शपथ ली। शिमला राजभवन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल कलराज मिश्र का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई बड़े नेता...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में शपथ ली। शिमला राजभवन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल कलराज मिश्र का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
PunjabKesari

हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी रामासुब्रमण्यन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि कलराज मिश्र केंद्र की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

जानिए कलराज मिश्र का राजनीतिक करियर

कलराज मिश्र 2014 बनी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। 78 वर्षीय कलराज मिश्र बीजेपी के बड़े नेता माने जाते हैं। वे यूपी के देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। साल 2010 में वह हिमाचल के प्रभारी भी थे। बता दें कि कलराज मिश्र 1977 में जनता पार्टी के चुनाव संयोजक बने। 1978 में वह राज्यसभा चुने गए। 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। वे 1191, 1993, 1995 और 2000 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 2003 में वे यूपी और 2004 में राजस्थान व दिल्ली के प्रभारी बने। 2010 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किए गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए। 2014 में देवरिया लोकसभा सीट से सांसद बने। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में उनके पास पड़ोसी राज्य हरियाणा का प्रभार था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!