Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2019 06:37 PM
हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र शिमला पहुंच गए हैं। शिमला राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कलराज मिश्र सोमवार 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कलराज मिश्र शिमला पहुंच गए हैं। शिमला राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कलराज मिश्र सोमवार 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
शपथ समारोह को लेकर राजभवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि कलराज मिश्र केंद्र की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं 22 जुलाई को ही आचार्य देवव्रत जोकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे वे गुजरात के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।