Edited By kirti, Updated: 11 Feb, 2019 03:12 PM
हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसके चलते एक यात्री को चोटें आई है और बाकी सवारियां सुरक्षित है। वहीं घायल यात्री को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में भर्ती करवाया गया है।
ऊना(अमित):हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसकी पहचान विवेक कुमार के रुप में हुई है। जिसे इलाज के लिए पी.एच.सी. लठियाणी ले जाया गया। हादसा सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब नलूट के समीप हुआ।
जहां यह बस निगम की बस हमीरपुर से परवाणु रूट पर जा रही थी कि सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि बस मे करीब 35-40 यात्री सवार थे जोकि सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और हादसे के कारणों की जांच में लग गई।