JP Nadda कल संभालेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 09:50 PM

jp nadda will take over the chair of bjp national president tomorrow

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने वाले वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के पहले नेता हैं। अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी को लेकर आयोजित समारोह में भाग...

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने वाले वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के पहले नेता हैं। अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी को लेकर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा विधायक व पदाधिकारी शामिल हैं। राज्य के बर्फबारी से प्रभावित मंडलों को छोड़कर 68 मंडलों से करीब 100 कार्यकर्ता अलग से नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।

नामांकन के भरे जाएंगे 11 सैट 

पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नड्डा के नामांकन के 11 सैट भरे जाएंगे। इसमें से उनके नामांकन का एक प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश भाजपा की तरफ से विधायक सुखराम चौधरी और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप करेंगे। इससे पहले बीते वर्ष उनको हिमाचल प्रदेश भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिस कारण उनको मंत्रिमंडल में भी स्थान नहीं दिया गया था। नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा संघ का भी करीबी माना जाता है, जिससे उनकी नियुक्ति में किसी तरह की अड़चन नहीं आई।

दिल्ली में विधानसभा के चुनाव सबसे प्रमुख चुनौती

अब उनके समक्ष सबसे प्रमुख चुनौती दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हैं। उनके अध्यक्ष बनते ही अमित शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने दायित्व पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे क्योंकि उनके पास गृह मंत्रालय जैसा अहम दायित्व है और देश में वर्तमान समय में सीएए सहित अन्य मामलों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा है। बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसम्बर, 1960 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ। उन्होंने बिहार जन आन्दोलन से राजनीति में पदार्पण किया। उन दिनों वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

केंद्रीय नेतृत्व ने जो दायित्व सौंपा उस पर खरे उतरे नड्डा

जेपी नड्डा को केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जब भी कोई अहम दायित्व सौंपा गया, वह उम्मीदों पर खरे उतरे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के अलावा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उनके कामकाज की सराहना की गई। इसके अलावा समय-समय पर चुनाव के दौरान उनको जो दायित्व सौंपा गया, उस उन्होंने बखूबी निभाया। हालही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उनको उत्तरप्रदेश का दायित्व सौंपा गया। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसकी बदौलत पार्टी को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!