JP Nadda बोले-Modi को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का जनता ने बनाया मन

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 05:49 PM

jp nadda said public has made mind to make modi the pm again

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा ने कहा देश में इस बार मोदी की सुनामी चल रही है। देश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है और मोदी ने...

बिलासपुर (मुकेश): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा ने कहा देश में इस बार मोदी की सुनामी चल रही है। देश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है और मोदी ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया है, जिस कारण लोगों ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका अदा करे हिमाचल की जनता

बिलासपुर में आयोजित प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में पहली बार जातिवाद की संकीर्णता से ऊपर उठकर लोगों ने विकास को तवज्जो दी है। उन्होंने कहा कि 6 चरणों में पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है और आने वाले 7वें चरण में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने हिमाचल की जनता से अपील कि इस बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका अदा करें ताकि हिमाचल प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके।

अपने घोषणा पत्र को कभी भी पूरा नहीं करती कांग्रेस

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने घोषणा पत्र को पूरा नहीं करती। इसका अंदाजा 1952 से लेकर अब तक के उनके घोषणा पत्र को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण और हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का काम प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही शुरू हुआ है। एम्स वर्ष 2021 तक बनाकर तैयार हो जाएगा। वहीं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार की भी जोरदार शुरुआत की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!