जे.पी. नड्डा का भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2019 11:31 PM

jp nadda

महज 4 लोकसभा और 3 राज्यसभा सीटें होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश की देश की राजनीति में बड़ी भागीदारी सदा से ही रही है। नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी में पहली बार भाजपा और केंद्र की सरकार में हिमाचल प्रदेश की बड़ी भागीदारी होने जा रही है।

शिमला: महज 4 लोकसभा और 3 राज्यसभा सीटें होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश की देश की राजनीति में बड़ी भागीदारी सदा से ही रही है। नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी में पहली बार भाजपा और केंद्र की सरकार में हिमाचल प्रदेश की बड़ी भागीदारी होने जा रही है। बसपा-सपा महागठबंधन के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का बड़ा तोहफा जे.पी. नड्डा को मिलने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के अगले अध्यक्ष के रूप में जे.पी. नड्डा की जल्द ताजपोशी हो सकती है।

अनुराग ठाकुर का मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनना गौरव की बात

चौथी बार सांसद बने अनुराग ठाकुर भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं। इस छोटे राज्य के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि देश के सबसे बड़े और सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के अध्यक्ष हिमाचल के जे.पी. नड्डा होंगे। वीरवार को दिनभर मोदी कैबिनेट के गठन को लेकर चली चर्चाओं के बीच यही समाचार आते रहे कि जे.पी. नड्डा इस बार कैबिनेट मंत्री के पद के लिए शपथ नहीं लेंगे। हिमाचल प्रदेश से अनुराग ठाकुर को शपथ के लिए न्यौता मिल गया था लेकिन इसके बीच ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के शपथ लेने के समाचार आ गए और इसके साथ ही नए भाजपा अध्यक्ष पद के लिए जे.पी. नड्डा का नाम चल पड़ा।

मोदी ने विशेष तौर पर आमंत्रित किए थे जे.पी. नड्डा

सूत्रों की मानें तो यह सब पहले से तय था लेकिन इस मोदी काल में भाजपा के उच्च स्तरीय फैसलों को गोपनीय रखने की परंपरा के चलते अधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हीं नवनिर्वाचित सांसदों को अपने आवास पर चाय के लिए बुलाया था, जिनको कैबिनेट में शामिल किया जाना है लेकिन प्रधानमंत्री ने जे.पी. नड्डा को चाय पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। इससे भाजपा के सियासी गलियारों में यह चर्चा चल पड़ी कि अब भाजपा के अगले अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ही होंगे।

संगठन से मिले सभी दायित्वों को निभाने में अव्वल रहे हैं नड्डा

भारतीय जनता युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पार्टी के महासचिव और राज्य तथा केंद्र में मंत्री रहते हुए जे.पी. नड्डा को जो भी दायित्व संगठन द्वारा सौंपा गया उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। उनके छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रभारी रहते हुए सरकार रिपीट हुई थी, उसके बाद उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी रहते हुए वहां भी पार्टी सत्ता में आई थी। इसी तरह से अब उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी रहते उनकी रणनीति से विपरीत माहौल में भी वहां भाजपा ने 62 सीटें जीती हैं। यही नहीं जब अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था तब भी जे.पी. नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा था। दुनिया की सबसे बड़ी नि:शुल्क स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के बनाने और उसे पूरे देश में सफलता से लागू करने का मुख्य श्रेय भी नड्डा को ही जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!