व्यापारियों के दर्द से पैदा हुआ संयुक्त व्यापार मंडल : राजकरन तिवारी

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2019 11:14 PM

joint trade division

रविवार को संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा बद्दी में संगठन का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी महासम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा पुरी को...

मानपुरा (संजीव बस्सी): रविवार को संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा बद्दी में संगठन का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी महासम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा पुरी को शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से आए जिलाध्यक्षों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशिष्टातिथि प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल व महासचिव प्रभारी पी.के. भाई उपस्थित रहे। लुधियाना के दिनेश महाजन को पंजाब का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अनर्गल टैक्स वसूली के चलते बड़ी पलायन कर रहीं बड़ी फैक्ट्रियां

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र चंदेल ने कहा कि देश व प्रदेश में व्यापारियों की स्थिति दयनीय है। उन्हें जी.एस.टी. जैसी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा, जिसकी वजह से व्यापारियों का व्यापार तबाह हो गया। व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नहीं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बद्दी के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में कारखानों के पलायन के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनर्गल टैक्स वसूली के चलते बड़ी फैक्ट्रियां पलायन कर रही हैं। इससे लोग बेरोजगार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों के दर्द से ही संयुक्त व्यापार मंडल का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि देश के 14 प्रदेशों में संगठन कार्यरत है, वहां के प्रदेशाध्यक्ष अपने प्रदेश की समस्याओं को स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाते रहते हैं।

संजीव कौशल को बद्दी के अध्यक्ष की कमान

समारोह के दौरान बद्दी के संजीव कौशल ने संयुक्त व्यापार मंडल बद्दी के अध्यक्ष की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी र्ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर बद्दी के व्यापारियों में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव प्रवीण कौशल, महेश कौशल, राजेश गोयल, राजेंद्र मित्तल, सुभाष गर्ग, अमित वर्मा, मदन लाल, माम चंद, राजेश मित्तल, प्रदीप गर्ग व सुरेंद्र चीका समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!