Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 31 Mar, 2021 12:06 PM
इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा 24 मार्च से 26 मार्च तक सीनियर और मास्टर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पोलो ग्राउंड श्रीनगर-कश्मीर में किया गया।
मंडी (रजनीश) : इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा 24 मार्च से 26 मार्च तक सीनियर और मास्टर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पोलो ग्राउंड श्रीनगर-कश्मीर में किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने मास्टर वर्ग की टेडिंग इवेंट (फाइट) के 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे भारत देश सभी राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ियों पुरुष-महिला वर्ग मे भाग लिया। सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता मे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।