जेल विभाग में निकली नौकरियां, 20 फरवरी से भरे जाएंगे इतने पद

Edited By Ekta, Updated: 13 Feb, 2019 09:56 AM

jobs in the jail department

जेल विभाग में जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में जेल स्टाफ के 146 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 से 27 फरवरी तक की जाएगी। जानकारी के अनुसार 3 जिलों की जेलों में पुरुष स्टाफ के...

धर्मशाला (पूजा): जेल विभाग में जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में जेल स्टाफ के 146 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 से 27 फरवरी तक की जाएगी। जानकारी के अनुसार 3 जिलों की जेलों में पुरुष स्टाफ के 132 पदों, जबकि महिला स्टाफ के 14 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में कांगड़ा के अलावा ऊना और चम्बा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, वहीं जेलों में स्टाफ की कमी पर नजर दौड़ाएं तो जिला कारागार धर्मशाला में ही वर्तमान में 12 पद खाली चल रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त ऊना व चम्बा की जेलों में भी स्टाफ की कमी है। जिला कारागार धर्मशाला में वार्डर के 51 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 9 पद खाली हैं, जबकि 42 पदों पर स्टाफ तैनात है, वहीं जेल अधीक्षक का 1, क्लर्क का 1 और डिस्पैंसरी फार्मासिस्ट का 1 पद रिक्त चला हुआ है। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सूबे में चल रहे कारागारों एवं सुधार केंद्रों में महिला और पुरुष वार्डरों के 146 पदों के लिए आवेदन विभाग ने दिसम्बर माह में मांगे थे। इस दौरान विभाग ने 132 पुरुषों और 14 पदों पर महिलाओं की भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की थी। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन भरे गए थे।

प्रदेश के 3 जिलों के लिए भर्ती शैड्यूल जारी

जेल प्रशासन की मानें तो धर्मशाला में जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की जाएगी। धर्मशाला पुलिस मैदान में 20 फरवरी को ऊना जिला और 21 से 26 फरवरी तक कांगड़ा जिला के अभ्यर्थी जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 27 फरवरी को चम्बा जिला के अभ्यर्थियों की भर्ती जेल प्रशासन द्वारा की जाएगी। इसके लिए बकायदा जेल प्रशासन द्वारा कांगड़ा, चम्बा और ऊना के अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेज दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थी समय पर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!