Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2018 08:28 PM
बंजार उपमंडल के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत शिकारी घाट के गांव घाट के पास दोपहर बाद एक जीप के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
बंजार: बंजार उपमंडल के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत शिकारी घाट के गांव घाट के पास दोपहर बाद एक जीप के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जीप (एच.पी.32 ए 1357) बंजार से पुजाली की ओर जा रही थी कि अचानक गांव घाट के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के समय वाहन में चालक समेत सवार 5 पुरुष व 8 महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद सभी घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल देवी सिंह पुत्र डायक राम गांव खोंईचा डाकघर मोहनी बंजार की मौत हो गई।
ये लोग हुए घायल
घायलों में दसमु देवी (60) पत्नी कुर्मदत्त, तेजा सिंह (30) पुत्र कुर्मदत्त गांव व डाकघर पुजाली, सोमदत्त (38) पुत्र यशपाल, झाबे राम (57) पुत्र शाढू़ राम, हीरा देवी (32) पत्नी तेज प्रकाश, हेमलता (31) पत्नी अशोक कुमार, भीमा देवी (58) पत्नी झाबे राम गांव खोईचा डाकघर मोहनी बंजार के निवासी हैं, जवित्रा देवी (32) पत्नी प्रीतम सिंह, कमला देवी (24) पत्नी खेम चंद गांव खमारड़ा डाकघर पुजाली, हेत राम (24) पुत्र झाबे राम गांव टगिहार मोहनी, सरला देवी (35) पत्नी छज्जे राम गांव नेहरा डाकघर धवेहड़ बालीचौकी जिला मंडी, कला देवी (30) पत्नी तपेंंद्र सिंह गांव खाबल शामिल है।
प्रशासन ने दी फौरी राहत
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 20 हजार रुपए, गंभीर रूप से 2 घायलों को 10-10 हजार रुपए व आंशिक रूप से 10 घायलों को 5-5 हजार रुपए फौरी राहत राशि के रूप में दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर भी बंजार अस्पताल पहुंचे व घायलों का हालचाल जाना।
दुर्घटना के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी सी.आर. चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मालवाहक वाहन में सवार 12 ग्रामीण घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की बंजार अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बंजार अस्पताल में सुविधाओं की कमी के चलते सभी घायलों को जिला अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।