BBN में एक्शन मोड में आया प्रशासन, 70 अवैध कब्जों पर चलाई JCB

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2019 10:49 PM

jcb run on illegal possessions

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। वीरवार को 2 सड़कों के किनारे करीब 70 अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाई।

बीबीएन (ब्यूरो): औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। वीरवार को 2 सड़कों के किनारे करीब 70 अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाई। प्रशासन द्वारा यह अभियान सभी सड़कों के किनारे चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा की अगुवाई में तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा व थाना प्रभारी लखवीर सिंह सहित लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद के कर्मचारियों ने बद्दी-साई रोड से अमरावती रोड के किनारे लोगों द्वारा किए गए करीब 48 अवैध कब्जों को जेसीबी से तोड़ा।

इस दौरान लोगों द्वारा सड़क के किनारे किए गए अवैध निर्माण आदि को तोड़ा गया। इसी तरह मानपुरा-धर्मपुर रोड पर भी प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया गया और करीब 22 अवैध कब्जों पर पीला पंजा चला। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सड़कों के किनारे लोगों द्वारा अवैध कब्जे करने, रेहडिय़ां लगाने व दुकानों के बाहर सामान रखने से सड़कें सिकुड़ गई हैं और इस कारण इन सड़कों पर जाम लगता है।

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि सड़कों के किनारे किसी भी तरह के अवैध कब्जे व अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी सड़कों पर यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 सड़कों पर करीब 70 अवैध कब्जों को हटाया गया और यह अभियान जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!