Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Nov, 2019 03:54 PM
चंबा के थाना तीसा के तहत हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देर रात अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोलने में जुटी एक जेसीबी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार हैल्पर की मौत हो गई और चालक गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र परस राम निवासी गांव सॉयबल...
सलूणी (शक्ति प्रसाद) : चंबा के थाना तीसा के तहत हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देर रात अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोलने में जुटी एक जेसीबी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार हैल्पर की मौत हो गई और चालक गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र परस राम निवासी गांव सॉयबल डाकघर गनेड तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जेसीबी चालक योग राज पुत्र किशोरी लाल जेसीबी एचपी-81-3211 लेकर बंद पड़े हिमगिरी-आयल मार्ग को बहाल करने के लिए गया हुआ था। मार्ग को बहाल करने के बाद वह देर रात जेसीबी लेकर हिमगिरी के लिए वापस आ रहा था। उसके साथ हैल्पर मनोज कुमार भी मौजूद था। इस दौरान जब रात करीब साढ़े 11 बजे जेसीबी खैरना गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। हैल्पर ने दम तोड़ दिया था जबकि चालक गंभीर रूप से घायल था। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।