भुंतर में एक दर्जन अवैध कब्जों पर चली लोक निर्माण विभाग की JCB, कब्जाधारियों में हड़कंप

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2018 10:10 PM

jbc run on illegal occupation in bhuntar

भुंतर व शमशी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विभाग ने भुंतर से मौहल तक 100...

कुल्लू: भुंतर व शमशी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विभाग ने भुंतर से मौहल तक 100 से अधिक लोगों को कब्जे खाली करने के लिए नोटिस दिए थे। टिकरा बावड़ी से लेकर रामशिला तक के दायरे में भी 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। भुंतर से टिकरा बावड़ी तक सड़क किनारे से बंजार मंडल कार्रवाई कर रहा है।

कुल्लू मंडल ने भी छेड़ा अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान

दूसरी ओर कुल्लू मंडल ने भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रही कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति है। कुल्लू में कई कब्जाधारियों ने अपने स्तर पर ही कब्जे हटाए लेकिन कई बड़े कब्जाधारी नोटिस के बावजूद टस से मस नहीं हुए, ऐसे लोग ही अब लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई की जद्द में आ रहे हैं। भुंतर इलाके में भी इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ पीला पंजा चला। कुछ कब्जाधारियों ने कार्रवाई को देखते हुए अपने स्तर पर भी कब्जे हटाने शुरू कर दिए।

बचे हुए अवैध कब्जों का भी जल्द होगा सफाया

लोक निर्माण विभाग भुंतर के एस.डी.ओ. एस.के. धीमान ने बताया कि एक दर्जन के करीब कब्जाधारियों के सड़क किनारे से कब्जे खाली करवाए गए। अब तक बलपूर्वक 50 से ज्यादा कब्जे हटाए गए हैं। कब्जों को हटाने की मुहिम 90 फीसदी पूरी हो गई है। बचे हुए अवैध कब्जों का भी जल्द सफाया होगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!