दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम-सत्ती, सत्ता-संगठन के अहम मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2018 09:23 PM

jairam satti met from amit shah in delhi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में सत्ता एवं संगठन से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा हुई, ऐसे में मुख्यमंत्री के शिमला...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में सत्ता एवं संगठन से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा हुई, ऐसे में मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो सकता है। यानी निगम-बोर्ड के अलावा संगठनात्मक स्तर पर भी कुछ नई नियुक्तियां हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के 6 माह के कामकाज से उन्हें अवगत करवाने के अलावा बोर्डों व निगमों में होने वाली अहम नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की है।


लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा
आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी, इसको लेकर भी चर्चा होने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में केंद्र से करीब 5,500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं मंजूर करवाई हैं। इसको लेकर प्रदेश भाजपा के नेता अपनी उपलब्धियों को रूप में गिनवा रहे हैं। राज्य में 6 माह के बाद भी बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ-साथ निदेशक मंडलों में सदस्यों की तैनातियां नहीं हो सकी हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले ये नियुक्तियां हो सकती हैं।


मानसून सत्र से पहले हो सकती हैं सचेतकों की नियुक्तियां
विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त माह में होना है। इसको देखते हुए मुख्य व उप सचेतक की नियुक्ति का मामला भी लंबित है। माना जा रहा है कि इस विषय को लेकर भी पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा हुई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व में मंत्री रहे रमेश धवाला और नरेंद्र बरागटा को इन पदों पर तैनाती दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!