Edited By kirti, Updated: 17 Sep, 2019 12:41 PM
जयराम सरकार प्रदेश की संपत्तियों को बेचने पर आमादा है। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकारों से बातचीत में लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेशकीमती व ऐतिहासिक होटलों व भवनों के बाद अब राज्य सरकार की नजर प्रदेश की नामचीन तीन...
ऊना(अमित) : जयराम सरकार प्रदेश की संपत्तियों को बेचने पर आमादा है। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकारों से बातचीत में लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेशकीमती व ऐतिहासिक होटलों व भवनों के बाद अब राज्य सरकार की नजर प्रदेश की नामचीन तीन आयुर्वेद फार्मेसियों पर टिक गई है। जयराम सरकार ने राईजिंग हिमाचल की बेवसाईट पर पपरोला,जोगिंद्रनगर व माजरा फार्मेसियों को बेचने की पेशकश कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने नाहन फाऊंडरी को भी निजी हाथो में देने की राज्य सरकार की योजना पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल आन सेल की सरकार की नीति का कड़ा विरोध किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश में सेव हिमाचल अभियान चलाएगी तथा सदन से सड़क तक सरकार की संपत्तियों को कौडिय़ों के भाव बेचने के प्रयासों का पुरजोर विरोध करेगी।